Bigg Boss OTT 3: मेकर्स ने क्यों बंद की लाइव फीड? सामने आई चौंकाने वाली वजह

Bigg Boss OTT 3: Jio Cinema पर प्रसारित होने वाली Bigg Boss OTT 3 की लाइव फीड अचानक बंद हुई तो दर्शक टेंशन में आ गए। लेकिन अब जो इसकी वजह सामने आई है वो वाकई चौंकाने वाली है। आखिर में क्यों Bigg Boss OTT 3 अचानक बंद हुए आज की इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

Read Also: पावर कट की टेंशन भगाएं: V-Guard Prime 1150 Pure Sinewave इनवर्टर को अपने घर का साथी बनाएं!

Bigg Boss OTT 3

अनिल कपूर ने हॉस्ट किया रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3, जिसका हर एपिसोड जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है। इसके अलावा, दर्शक जियो सिनेमा पर लाइव फीड भी देख सकते हैं, जो 24×7 चालू रहती है और उसमें घर के अंदर के हर पल की कार्यवाही बिना किसी फिल्टर के दिखाई देती है। लेकिन बुधवार को, इस लाइव फीड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे फैंस में खलबली मच गई। अब सामने आ रही वजह इसे और भी चौंका देने वाली है, जो कि दर्शकों के लिए काफी अनुपयुक्त साबित हो रही है।

Bigg Boss OTT 3

क्यों बंद की गई Bigg Boss की लाइव फीड?

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ने एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से बताया है कि बिग बॉस हाउस में विशाल पांडे और साई केतन राव के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसके कारण मेकर्स को लाइव फीड बंद करना पड़ा। इस झगड़े की वजह से हाउस का माहौल खराब हो गया था, जिससे लाइव फीड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। दरअसल, यह झगड़ा इतने बड़े स्तर पर पहुंच गया था कि इसके बिना मेकर्स के पास कोई और विकल्प नहीं बचा था।

लव को मारने दौड़े थे साई केतन राव

मंगलवार को बिग बॉस हाउस में विशाल और साई के बीच एक तीव्र झगड़ा हुआ था। इस घटना में साई ने लव कटारिया को गाली दी थी, जिसके बाद लव ने भी जवाब में गाली बक दी। इस बात से साई का घुस्सा बढ़ गया और वे बिना देर किए लव को मारने के लिए दौड़े। इस दौरान रणवीर शौरी ने उन्हें रोक लिया जिससे घटना को बिग बॉस की टीम ने देखा और इसके बाद लाइव फीड बंद कर दिया गया।

Leave a Comment